{"_id":"5b96d56f867a557ed33fbd84","slug":"121536611695-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिग-जेग ड्राईविंग से रोकने पर तीन कारों सवार लोगों ने दंपती से की धक्का-मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिग-जेग ड्राईविंग से रोकने पर तीन कारों सवार लोगों ने दंपती से की धक्का-मुक्की
Updated Tue, 11 Sep 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिग-जैग ड्राइविंग से रोका तो सड़क
पर दंपती से भिड़े नशे में धुत युवक
सबहेड
गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, दो गिरफ्तार, एक भाग निकला
प्वाइंटर
सेक्टर 19/27 की डिवाइडिंग रोड पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 19/27 की डिवाइडिंग रोड पर एक कार चालक के जिग-जैग तरीके से ड्राइविंग करने पर पास से गुजर रहे एक कार सवार दंपती परेशानी में पड़ गए। उन्होंने कार चालक को जिग-जैग तरीके से ड्राइविंग करने से रोका तो वह उन पर ही बरस पड़ा। आरोपी ने कार रोक कर दंपती को गाड़ी से नीचे उतार लिया और उनसे बहस शुरू कर दी।
आरोपी की कार के आगे-पीछे स्कार्पियो सहित दो अन्य कारों में जा रहे उसके दो साथी भी दंपती के पास आ धमके। फिर तीनों एकसाथ दंपती पर बरस पड़े। आरोपी शराब के नशे में धुत थे। ट्रैफिक सेंस को भूलकर सरेराह गुंडागर्दी करने पर उतारू आरोपियों के बीच घिरे दंपती उन्हें समझाते रहे लेकिन आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान जब महिला ने पति का बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोपी उनसे भी धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने के साथ धमकियां देने लगे। बीच सड़क दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ता देख मौके पर अन्य राहगीर इकट्ठे हो गए। सूचना पर सेक्टर-19 थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस को मौके पर कार नंबर (पीबी05-0041) सहित दो कारों में सवार दो आरोपी शराब के नशे में मिले जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। काबू आए आरोपियों का मेडिकल करवा थाना-19 पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी व मोटर व्हीकल एक्ट-185 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-39 निवासी लवप्रीत सिंह और इंदरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पुलिस ने दूसरे आरोपी का अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया ताकि फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।