{"_id":"5cd09fa3bdec2207657b8a8b","slug":"11557176227-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः रेड लाइट जंप कर रही एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः रेड लाइट जंप कर रही एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-31 स्थित काली बाड़ी लाइट प्वाइंट के पास तेजरफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस रेड लाइट जंप कर रही थी। मामले की सूचना पर पहुुंची पुलिस पीसीआर ने लहूलुहान अवस्था में घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर 63 निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई हैं।
सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मौलीजागरां निवासी फैमबेग की शिकायत पर केस दर्ज कर अंबाला के निहारसी निवासी एंबुलेंस चालक कृष्ण लाल को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-31 स्थित काली बाड़ी लाइट प्वाइंट पर तेजरफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मौके पर पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मौली जागरां निवासी फैमबेग ने शिकायत दी कि वह बाइक पर मोहाली अपने ऑफिस जा रहा था। जैसे ही वह काली बाड़ी लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो एक तेजरफ्तार एंबुलेंस ने रेड लाइट जंप करते हुए मोहाली से चंडीगढ़ की ओर आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर बीच सड़क पर गिर गया। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद एंबुलेंस समेत चालक मौके से फरार हो गया। शोर शराबे के बाद आसपासके लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
बयान के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बाद में आरोपी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सेक्टर-47 स्थित एयरटेल ऑफिस में काम करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।