{"_id":"5c4f65efbdec2273ed39aef6","slug":"11548707311-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडो से वार कर युवक के हत्या मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडो से वार कर युवक के हत्या मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी और गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के ध्यानार्थ...
फोटो सहित-
युवक के खुद को किंग कहने पर कर दी थी हत्या
सेक्टर-44 चौक के नजदीक डंडों से वार कर हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-44 चौक के नजदीक डंडों से वार कर ललित मंडल की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ललित की हत्या महज इस बात पर कर दी थी कि उसने खुद को किंग कहा था। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और बहस शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों आरोपियों ने डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियाें की पहचान यूपी के जिला अमेठी निवासी संदीप वर्मा (23) और गोरखपुर निवासी मोनू (19) के रूप हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
पुलिस के मुताबिक गुड्डू कुमार व उसका दोस्त ललित मंडल रविवार रात करीब 11.30 बजे मार्केट से कुछ सामान लेकर सेक्टर-44 के लेबर चौक के पास पहुंचे। इस दौरान वहां गुड्डू अपनी झुग्गी में चला गया, जबकि ललित को मोनू व संदीप ने घेर लिया और उस पर डंडों से इस कदर वार किए कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर गुड्डू झुग्गी से बाहर आया तो दोनों मौके से फरार हो गए।
इसके बाद उसने एक आटो में बिठाकर ललित को जीएमसीएच-32 ले गया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने गुड्डू के बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-44 के चौक के पास संदीप और मोनू ललित को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के एरिया को खंगालना शुरू कर दिया। घटनास्थल से थोड़ी दूूरी पर आरोपी मोनू वहीं सो रहा था। शिकायतकर्ता के पहचानने पर नशे में धुत उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि संदीप को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है तीनों में पहले लड़ाई झगड़ा हो चुका है। जिस वजह से रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।