फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दिनदहाड़े ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने उड़ाए, 2 लाख नगदी और गहने

दिनदहाड़े ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने उड़ाए, 2 लाख नगदी और गहने

Tue, 11 Dec 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने उड़ाए, 2 लाख नगदी और गहने
दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ चोरों ने ढाई लाख कैश, गहने चुराए
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला आरोपियों का सुराग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 32 में दिन दहाड़े चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख कैश और गहने चुरा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, शहर में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में रोष है।
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-32 के मकान नंबर-2014/9 में चोरी हो गई है। पीसीआर और सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया। सावन लाल ने बताया कि वह धोबी का काम करता है। सुबह घर को लॉक कर अपने काम पर चला गया था। दोपहर को खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से करीब 2.5 लाख नगदी, ज्वैलरी और अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

नहीं मिला आरोपियों का सुराग
पुलिस ने घरों के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी दिनदहाड़े टूट चुके हैं ताले
शहर में 63 पुलिस पीसीआर और करीब 35 चीता स्क्वॉयड शहर में गश्त करती हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले भी अज्ञात चोरों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed