{"_id":"5bec841ebdec2269ad7548fe","slug":"11542226974-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट अवॉर्डी व बुजुर्ग महिला के घर से गहने व पचास हजार रुपये हुए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट अवॉर्डी व बुजुर्ग महिला के घर से गहने व पचास हजार रुपये हुए चोरी
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्टेट अवॉर्डी व बुजुर्ग महिला के घर से गहने व पचास हजार चोरी
एनआरआई मकान मालकिन पर रिश्तेदारों की मदद से सामान चोरी करने का आरोप
पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, मकान मालकिन की भूमिका की जांच जारी
अविनाश शर्मा
चंडीगढ़। सेक्टर-15 के मकान नंबर-460 के फर्स्ट फ्लोर पर बीते मंगलवार की शाम करीब 40 साल से बतौर किराएदार रह रहे चार बार के स्टेट अवॉर्डी पेंटर एस राजकुमार और उनके साथ के कमरे में रहने वाली बुजुर्ग सोमा गिल को सड़क पर लाने के आरोपियों ने उनके कमरों से गहने और पचास हजार रुपये चोरी किए थे।
शिकायतकर्ता सोमा गिल ने पुलिस को बताया कि पंजाब के जिला खन्ना के गांव मालेरकोटला निवासी चरणजीत सिंह समेत उसके रिश्तेदारों ने उनके कमरे से सोने की दो चूड़ियां, सोने का सेट, एक किटी सेट, एक डायमंड की अंगूठी, घड़ी, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान और पचास हजार रुपये चोरी किए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बीते मंगलवार को ही आरोपी हीरा लाल और बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया था।
स्टेट अवॉर्डी को पुलिस ने कटवाए थाने के चक्कर
वारदात के बाद स्टेट अवॉर्डी एस राजकुमार को उनके चोरी और बरामद हुए सामान की जानकारी के लिए सेक्टर-11 पुलिस थाने बुलाया गया। लेकिन जांच अधिकारी ने बुधवार रात तक उन्हें पुलिस थाने के चक्कर तो कई कटवाए, लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं दी। पुलिसकर्मी ने उन्हें यह तक नहीं बताया कि उनका बरामद हुआ सामान उन्हें वापस किस प्रक्रिया के तहत मिलेगा। इसके अलावा जांच अधिकारी उनसे उनके सामान के बिल और अन्य दस्तावेज जरूर मांगते रहे।
विज्ञापन
एनआरआई महिला ने बोरियों में बंद करवाया था सामान
बीते मंगलवार को एनआरआई मकान मालकिन लीला ने एस राजकुमार और बुजुर्ग सोमा गिल के कमरों पर लगे ताले तुड़वाने के बाद अंदर रखे सभी कीमती सामान को बोरियों में बंद करवा लिया था। आरोपी एनआरआई महिला ने बोरियों में बंद सामान मजदूरों से मकान के फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर अपने घर रख लिया था। लेकिन बीते मंगलवार की शाम सोमा गिल के घर पहुंचने पर वारदात होते हुए उन्होंने अपनी आंखों से देखी। फिर एस राजकुमार और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया था। पुलिस ने जांच कर चोरी किया सामान बरामद कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।