{"_id":"5bba6b66867a55686209411a","slug":"11538943846-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से बाइक सवार ने झपटा सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग से बाइक सवार ने झपटा सोने की चेन
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला से 12 तोले सोने की चेन झपटी
- सेक्टर-34 की सब्जी मंडी के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम स्नैचिंग की एक वारदात सेक्टर-34 स्थित सब्जी मंडी के पास हुई, जहां एक 67 वर्षीय महिला से 12 तोले सोने की चेन छीन ली गई। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब महिला मार्केट से खरीददारी करने गई थी। इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ केे खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप संधु (67) ने बताया कि वह सेक्टर-34 में रहती हैं। रविवार शाम करीब 6:30 बजे सेक्टर-34 स्थित सब्जी मंडी में खरीददारी के लिए गई थीं। इतने में एक युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। उसने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब तक इतनी हो चुकी हैं स्नैचिंग की वारदातें
आए दिन महिलाओं से चेन झपटमारी की वारदातें होना आम बात हो गई है। पुलिस पीसीआर, चीता स्क्वायड, थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच व अन्य विंग इन झपटमारों पर शिकंजा कसने में सफल नहीं हो रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अबतक करीब 160 स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें चेन 22, पर्स 50, मोबाइल 51, बैग की 20 झपटमारी की वारदातों सहित अन्य सामान की 15 घटनाएं शामिल हैं।