फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाया, 5 की मौत

भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाया, 5 की मौत

Wed, 21 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाया, 5 की मौत
सभी केंद्रों के लिए महत्वपूर्ण। संशोधित अंशुमान का नाम बदला गया है।
विज्ञापन


भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाया, 5 की मौत
चचेरे भाई की हालत गंभीर, अर्थिक तंगी में उठाया कदम
लक्ष्मी नगर में वारदात, पिता गए थे शादी समारोह में
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मंगलवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने अपने भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाकर जान दे दी। इनमें से तीन की सिविल अस्पताल कपूरथला में मौत हो गई। दो ने सिविल अस्पताल जालंधर में दम तोड़ा। वहीं छठे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जो स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती है। थाना सिटी पुलिस ने जांच के बाद फिलहाल 174 की कार्रवाई की है।
लक्ष्मी नगर में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अभिमन्यु (21) ने अपनी छोटी बहन अनु कुमारी (18), बहन अंशुमन (15), अनुराग कुमार (10), अर्चना कुमारी (9) के अलावा चचेरे भाई हरी आनंद को बर्गर में जहर डालकर खिला दिया। इसके बाद अभिमन्यु ने खुद भी जहर वाला बर्गर खाकर जान दे दी। घटना के समय अभिमन्यु के पिता राज किशोर ठाकुर किसी शादी समारोह में गए हुए थे। वहीं घर पर उनकी मां और दो बच्चे मौजूद थे। बर्गर खाते ही बच्चे उल्टियां करने लगे। हालत बिगड़ती देखकर उनकी मां गीता देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोहल्ला निवासी एकत्रित हो गए। वे सभी बच्चों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए।
विज्ञापन

अनु कुमारी, अनुराग कुमार और अर्चना कुमारी ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं अभिमन्यु और अंशुमन को जालंधर रेफर किया गया। उनकी वहां सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वही चचेरा भाई हरि आनंद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिटी के एसएचओ जतिंदरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस ने मृतकों के पिता राज किशोर ठाकुर के बयान के आधार पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार राज किशोर नाई की दुकान चलाते हैं। पुलिस को मृतक अभिमन्यु की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें जान देने के ठोस कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से पांच कीटनाशक दवा की शीशियां और कांच के गिलास में घुली हुई कीटनाशक दवा मिली है।

एसएचओ जतिंदरजीत सिंह के अनुसार घर की आर्थिक तंगी के चलते अभिमन्यु ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने डीसी मोहम्मद तैय्यब से इस मामले में मैजिस्ट्रेट जांच का आग्रह किया। उन्होंने एसडीएम कपूरथला नयन भुल्लर को जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच करेगी। सिविल अस्पताल में भर्ती हरि आनंद ने रात के समय किसी भी तरह की लड़ाई की बात से इंकार किया है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed