फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इलाज के दौरान रानी एनपी की मौत के बाद 302 के तहत केस दर्ज

इलाज के दौरान रानी एनपी की मौत के बाद 302 के तहत केस दर्ज

Mon, 03 Dec 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान रानी एनपी की मौत के बाद 302 के तहत केस दर्ज
इलाज के दौरान रानी एनपी सिंह की मौत के बाद 302 धारा जुड़ी
विज्ञापन

बीते दिनों आरोपी नीटा ने सिर पर हथौड़ा मार किया था लहूलुहान
चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के दौरान रानी एनपी सिंह की मौत के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस आरोपी अनिल उर्फ नीटा के खिलाफ 302 धारा जोड़ ली है। वारदात के बाद से ही एनपी सिंह का पीजीआई में इलाज चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन शनिवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को पीजीआई मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जहां आज उनका पोस्टमार्टम होगा।

बीते 20 नवंबर को सेक्टर-38 में रानी एनपी सिंह के घर अनिल उर्फ नीटा आया था। उन दोनों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। महिला के घर उसका नौकर भी था। पहले तो आरोपी और महिला में जमकर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने रानी एनपी सिंह के सिर पर हथौड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। नौकर के आते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बाद में उसे अमृतसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अब उसकी मौत के बाद पुलिस ने धारा 302 जोड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed