फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मॉडल से दुष्कर्म का आरोपी सब इंस्पेक्टर नौकरी से बर्खास्त

मॉडल से दुष्कर्म का आरोपी सब इंस्पेक्टर नौकरी से बर्खास्त

Wed, 24 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मॉडल से दुष्कर्म का आरोपी सब इंस्पेक्टर नौकरी से बर्खास्त
नोट: फोटो सहित।
विज्ञापन


मॉडल से दुष्कर्म का आरोपी सब-इंस्पेक्टर नौकरी से बर्खास्त
यूटी पुलिस की साख धूमिल करने और लोगों का भरोसा तोड़ने पर एसएसपी ने की कार्रवाई
एसआई नवीन दस दिन के अवकाश के बाद भी नौकरी से गैर हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुंबई निवासी मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी यूटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को आमजन का भरोसा तोड़ने और फोर्स की साख धूमिल करने पर एसएसपी, यूटी ने मंगलवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए गए हैं। आदेश में अंकित किया गया है कि आरोपी पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसने लोगों का भरोसा तोड़कर यूटी पुलिस विभाग की साख को धूमिल किया है। दोबारा कोई पुलिसकर्मी जघन्य कृत्य करने से पहले दो बार सोचे, इसके लिए यूटी की महिला एसएसपी, आईपीएस, निलांबरी जगदले ने एसआई नवीन फोगाट को नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई की। इससे पूर्व आरोपी नवीन को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर सेक्टर-26 पुलिस लाइन में भेजा था। बीती 10 अक्टूबर से बीस अक्टूबर तक आरोपी अवकाश पर था, लेकिन इसके बाद भी वह ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंचा। साइबर सेल में तैनाती के समय बिटक्वाइन घोटाले की जांच में एसआई नवीन को करीब तीस लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया गया था। फिर बीती 17 अक्टूबर को उसके खिलाफ मुंबई निवासी मॉडल से रामदरबार फेज-2 के होटल में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके की जांच सहित होटल में मॉडल व आरोपी के चेक-इन व चेक-आउट के रिकॉर्ड के लिए एंट्री रजिस्टर कब्जे में लिया था। आरोपी उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से फरार है।

मॉडल की आपत्तिजनक तस्वीरों का डरावा देकर की वारदात
मॉडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसआई नवीन बीती 18 जून को उसे छोड़ने के बहाने होटल ले गया। फिर आरोपी मॉडल के कमरे में पहुंचा। आरोपी नवीन फोगाट ने होटल के कमरे में मॉडल को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके पास होने का डरावा देकर उसे ब्लैकमेल किया और धमकियां दी। डरा धमकाकर आरोपी ने मॉडल से दुष्कर्म कर डाला। लोक लाज के चलते मॉडल लंबे समय चुप रही, लेकिन बीती 17 अक्टूबर को उसने चुप्पी तोड़ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


मदद का भरोसा देकर की वारदात
धनास निवासी युवक राहुल ने मॉडल को फोटोशूट का झांसा देकर चंडीगढ़ बुलाया था। फिर मॉडल के मोबाइल के सिमकार्ड का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए। मॉडल ने डीजीपी को ई-मेल पर शिकायत की। साइबर सेल की जांच के बाद आरोपी राहुल पर सेक्टर-36 थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसी मामले की जांच के दौरान तत्कालीन आरोपी एसआई नवीन फोगाट ने मॉडल को मदद के झांसे में फांस उससे दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed