{"_id":"5cae4f35bdec22145d3849c4","slug":"101554927413-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत युवक ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में धुत युवक ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना अंतर्गत घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने पर नशे में धुत युवक ने धमकी देकर उसे चुप करवा दिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने रामजी (27) के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
वारदात बीते सोमवार की है। पुलिस को सूचना मिली कि सारंगपुर थाने के अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर पीसीआर और सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता अपनी बहन और जीजा के साथ रहती है। उसके जीजा और बहन किसी काम से बाहर चले गए। इस दौरान नशे में धुत आरोपी पीड़िता को अकेला देखकर घर में जबरन घुस आया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धमकी दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी बहन को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।