{"_id":"5bae9095867a557fea11a05d","slug":"101538166933-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की बेटी ने जीता मेडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूटी पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की बेटी ने जीता मेडल
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
यूटी पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की बेटी ने बढ़ाया मान
- एशियन गेम्स हॉकी में जीता सिलवर जीतकर पिता का नाम किया रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एशियन गेम्स में हॉकी टीम ने सिलवर जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इसी टीम में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल तकदीर सिंह की बेटी मोनिका मलिक भी शामिल थीं। शुक्रवार को तकदीर सिंह और उनकी बेटी मोनिका सेक्टर-9 पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे और डीजीपी संजय बेनीवाल से मुलाकात कर खुशी जाहिर की। इस दौरान डीजीपी ने मोनिका को सिलवर मेडल जीतने पर बधाई दी।
हरियाणा सोनीपत जिले के छोटे से गांव गोहाना में जन्मी मोनिका मलिक बताती हैं कि वह दो बहनें और एक भाई है। वह घर में सबसे छोटी है। जब वह आठवीं क्लास में पढ़ती थी तो उनके स्कूल में हॉकी टूर्नामेंट कराया जाता था। यह खेल देखकर उन्होंने भी एक दिन अच्छी हॉकी प्लेयर बनने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में हॉकी की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। साल 2007 में उन्होंने हॉकी का ट्रायल दिया, जिसमें वह सेलेक्ट हो गईं।
मोनिका ने बताया कि वह अबतक कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। इसमें स्टेट और इंटरनेशनल स्तर के टूर्नामेंट शामिल हैं। वह एशिया कप में 3 गोल्ड, एशियन चैंपियन ट्राफी में 1 गोल्ड, 2 सिलवर और एशियन गेम्स में सिलवर जीत चुकी हैं।