{"_id":"5adcc12f4f1c1b9d098b5eb8","slug":"101524416815-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला, गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला, गाड़ी तोड़ी
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला, गाड़ी तोड़ी
पीड़ित की शिकायत पर बलौंगी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव झामपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर के आफिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी गाड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर इमरान खान उर्फ हैप्पी की शिकायत पर बलौंगी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। थाने के एसएचओ ने बताया की इमरान खान उर्फ हैप्पी की शिकायत पर अनूप राणा निवासी गांव बहलोलपुर व 5-6 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 506, 427, 148, 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है। गांव भागोमाजरा निवासी इमरान खान उर्फ हैप्पी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके झामपुर स्थित आफिस की ओर कुछ लोग तेजधार हथियारों तथा डंडों से लैस होकर उसे मारने की नीयत से आ गए। जब उसकी नजर बाहर पड़ी तो उसने अपने आफिस का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। हमलावरों ने उसके आफिस के बाहर खड़ी एसयूवी कार के शीशे तोड़ दिए।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले 20 अप्रैल को उसकी बलौंगी स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान अनूप राणा निवासी गांव बहलोलपुर के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय राजीनामा हो गया था। उसी रंजिश के कारण रविवार को अनूप राणा ने अपने 5-6 अन्य साथियों को साथ लेकर उसके आफिस पर हमला कर दिया।