फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Youth was beaten up by miscreants, looted one lakh cash, chain, Sourav Sharma was returning with money from crusher

अपराध : युवक को बदमाशों ने पीटा, एक लाख नकदी, चेन लूटी, क्रशर से रकम लेकर लौट रहा था सौरव शर्मा

Sun, 31 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crime: Youth was beaten up by miscreants, looted one lakh cash, chain, Sourav Sharma was returning with money from crusher
पंचकूला/कालका। गांव टिपरा क्षेत्र में एक युवक को बुरी तरह पीटकर एक लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर लुटेरे फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 1.85 लाख बताई जा रही है। पीड़ित का नाम सौरव शर्मा है। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। नागरिक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सौरव शर्मा ने बताया कि वह टिपरा से क्रेशर की पेमेंट लेने गया था। उन्होंने बताया कि क्रेशर के मालिक शेरू अपने घर जा चुके थे। वहां से वह एक लाख रुपये लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में एक बाइक सवार अचानक उसके आगे आकर रुक गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता लोहे की रॉड व बेसबॉल के डंडे से लैस पांच अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया और एक लाख रुपये नकद छीन लिए। यही नहीं उन्होंने गले से सोने की चेन और जेब में रखे 1400 रुपये भी लूट लिए। तीन हमलावरों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था, जिस कारण वह उनकी शक्ल नहीं देख पाए। जबकि राजू और उसके बेटे मनीष को पहचान लिया। पुलिस ने दो नामजद के अलावा अन्य पर लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed