{"_id":"6168934cd4fd3a79e1467332","slug":"crime-woman-arrested-in-case-of-cheating-of-rs-1-07-crore-district-court-sent-the-accused-woman-on-remand-for-three-days-pkl-office-news-pkl4300468171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : 1.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला गिरफ्तार, जिला अदालत ने आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : 1.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला गिरफ्तार, जिला अदालत ने आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। गोदाम बनाने के लिए 13 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान दयावंती निवासी पंचकूला के रूप में हुई है। महिला को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला दयावंती ने जसवंत कौर ने नकली डॉक्यूमेंट बनवाकर प्रॉपर्टी नकली तरीके से बेची है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपी महिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, बलजिंदर, वीरेंदर, मास्टर, देवेंदर, विजेंदर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इन सभी लोगों की तलाश भी पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी सेक्टर-7 पंचकूला ने आरोप लगाया कि उनसे कुल 1.07 करोड़ की पेमेंट लेने के बाद जमीन रजिस्ट्री नहीं की गई है। उन्होंने यह पैसे चेक के माध्यम से आरोपी महिला सतवंत को दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार ने बताया कि वह काफी समय से रायपुररानी में गोदाम बनाने के लिए जमीन देख रहे थे। जमीन उन्हें मुलखराज नाम के व्यक्ति ने दिखाई। उन्हें जमीन पसंद आ गई। इसके बाद उसने जमीन के मालिक के बारे में पूछा तो मुलखराज ने बताया कि यह जमीन सरपंच वीरेंदर कुमार की है। इसके बाद मुलखराज ने सरपंच वीरेंदर, मास्टर और बलजिंदर से शिकायतकर्ता मुकेश कुमार की मुलाकात कराई। तीनों आरोपियों ने बताया कि जमीन का मालिक सुखदेव पिंजौर में रहता है। जमीन के मालिक सुखदेव सिंह से आरोपी मास्टर, वीरेंदर ने शिकायतकर्ता मुकेश कुमार को मिलाया।
सुखदेव से मिलने के बाद मुकेश को पता चला कि जमीन उनकी भाभी सतवंत कौर के नाम है। वह अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। इस पर सौदा 1.07 करोड़ रुपये में तय हुआ। बयाने के दौरान उन्होंने 78 लाख रुपये दे दिया। 10 जुलाई को उन्होंने बयाने के कागजात बनवा लिए। कागजात बनवाने के बाद उन्होंने शिकायतकर्ता मुकेश कुमार से अपने निजी काम से सतवंत कौर ने पैसे की मांग की। इस पर उन्होंने पांच लाख रुपये उन्हें दिए। इसके बाद जमीन की जब तहकीकात की गई तो यह जमीन सतवंत कौर के नाम थी। लेकिन वह दूसरे नाम की महिला सतवंत कौर थी। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।