फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Two accused arrested in fraud of 3.27 crore, fraud was done in the name of taking loan

अपराध : 3.27 करोड़ की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, लोन लेने के नाम पर की थी धोखाधड़ी

Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crime: Two accused arrested in fraud of 3.27 crore, fraud was done in the name of taking loan
पंचकूला। आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज निरीक्षक राजीव मिगलानी और उनकी टीम ने बैंक लोन के नाम पर 3.27 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान मनोहर लाल जैन और आकाश जैन निवासी एमएस एन्कलेव ढकोली पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जीत सिंह मैनेजर स्टेट बैक आफ इंडिया ने 3.27 करोड़ रुपये का लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी कि हमारे शाखा प्रबंधक ने अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत से कुल 3.27 करोड़ रुपये के 19 लोन अनधिकृत ऋण स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

उपरोक्त आरोपियों ने बैक से पहले लोन लेकर अपनी प्रापर्टी गिरवी रख दी थी। इन सभी ने बैंक के कर्मियों के साथ मिलकर प्रापर्टी को बेच दिया। इस तरह के ऋण की राशि को अन्य खातों में डायवर्ट कर दिया गया। इस प्रकार ऋण बैंक द्वारा स्वीकृत किए गए। इस मामले में आशुतोष गर्ग, आयुष गर्ग, गुरिंदर सिंह, अरुणा गर्ग शामिल हैं। ये चारों आरोपी सर्वोदय हाईवे लिमिटेड में निदेशक भी हैं। इस मामले में रविंदर कुमार जैन, सोनिया जैन, आकाश जैन, अभिमन्यु जैन, मनोहर जैन, अविनाश जैन, रितु जैन, अश्विन जैन, निशान लाल, तत्कालीन शाखा प्रबंधक पंचकूला निवासी सेक्टर -11, पंचकूला लोक सेवकों की भूमिका करके आरोपी व्यक्तियों ने गैर-कानूनी लाभ के लिए बैंक को धोखा दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में दिनांक 16.09.17 को पुलिस थाना सेक्टर-5 पंचकूला में सूचना प्राप्त होने पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर-5 पंचकूला में धारा-420,120-बी भादंस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed