फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Two accused arrested for black marketing of Remedisvir injection

अपराध : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 May 2021 01:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Crime: Two accused arrested for black marketing of Remedisvir injection
पंचकूला। शहर के सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ एसपी चौहान सिंह निवासी गांव मंदिरवाला जिला शामली उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मौजूदा समय में वह गुरुदेव नगर जीरकपुर में रहता है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा आरोपी आलोक मिश्रा वासी गांव मिशरौली जिला वेस्ट चंपारण बिहार हाल निवासी सिल्वर सिटी जीरकपुर है। दोनों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेक्टर- 26 पंचकूला के इंचार्ज अमन कुमार और ड्रग्स नियंत्रण अधिकारी पंचकूला की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी शिव कुमार कोरोना की दवाई निर्धारित मूल्य से बहुत अधिक दामों में बेच रहा है।
विज्ञापन

पुलिस नकली ग्राहक बनकर गई तो वह रेमडेसिविर के इंजेक्शन बेच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed