फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Snatched gold chain from woman returning home after morning walk, Sector-14 police registered a case and started investigation, two people on bike carried out the crime

अपराध : सुबह सैर करने के बाद घर लौट रही महिला से सोने की चेन छीनी, सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, बाइक पर आए दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 06 Jun 2021 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crime: Snatched gold chain from woman returning home after morning walk, Sector-14 police registered a case and started investigation, two people on bike carried out the crime
पंचकूला। महिला की सोने की चेन झपटकर बाइक सवार स्नैचर फरार हो गए। सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार निवासी सेक्टर-16 ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की सोने की चेन लेकर स्नैचर फरार हो गया। उनकी पत्नी चार जून की सुबह पार्क में 7 बजे सैर करने के बाद घर आ रहीं थीं।
विज्ञापन

इसी बीच बाइक सवार दो लोग आए। एक लड़के ने उतरकर उनकी चेट झटक ली। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से बुढ़नपुर की तरफ फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया लेकिन उन्हें कोई नहीं रोक सका। महिला के बताया कि वह सामने आने पर आरोपियों को पहचान सकती है। दोनों स्नैचर मोटरसाइकिल से मास्क पहनकर आए थे। स्नैचिंग की वारदात के बाद सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed