फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   crime

आमने सामने की टक्कर में कार चालक गंभीर, उपचार के लिए पंचकूला भर्ती।

Sun, 29 Dec 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
शनिवार को मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे में कार चला रहे युवक के सिर और गले में ज्यादा चोट आने के कारण मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसको पंचकूला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोरनी के गांव सिल्यों निवासी करन शर्मा अपने परिवार के सदस्यों को लेकर लाला वांला पीर की मजार पर माथा टेककर वापस अपने घर सिल्यों आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार खूडन बाना गांव के पास मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। जिसमें कार चला रहा करन शर्मा घायल हो गए। कार सवार दो अन्य महिलाएं हादसे में बाल-बाल बच गईं। करन के चाचा अध्यापक नराता राम शर्मा ने बताया कि कार का संतुलन बिगड़ने के कारण कार सीधा ट्रक में जा टकराई। हादसे में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक मोरनी से रायपुररानी की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक लेखराज मोरनी के गांव खरक का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed