फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   crime

अकाउंट से निकाले एक लाख रुपये, खाताधारक ने पुलिस को दी शिकायत

Fri, 06 Dec 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बैंक अकाउंट से करीब एक लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत खाताधारक ने कमिश्नर ऑफ पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता किशन सिंह परिहार ने बताया कि 25 नवंबर की रात करीब 12 बजे उनके अकाउंट से 10 हजार रुपये की पांच ट्रांजेक्शन हुई और उसके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उसे उसके अकाउंट से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया और अगले दिन इसकी शिकायत बैंक में की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद 29 नवंबर की रात करीब 12 बजे 50 हजार रुपये उसके अकाउंट से दोबारा निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक से जानकारी मिली कि 50 हजार रुपये पिंजौर अब्दुल्लापुर में स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से उसके अकाउंट से एक लाख रुपया निकाल कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसकी शिकायत उसने कमिश्नर ऑफ पुलिस को दे कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया उनके अलावा उसकी कालोनी के करीब छह लोग इसी प्रकार से ठगी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed