फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Nigerian arrested for smuggling 20 grams of heroin

अपराध : 20 ग्राम हेरोइन की तस्करी मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crime: Nigerian arrested for smuggling 20 grams of heroin
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने 20 ग्राम हेरोइन की तस्करी के मामले में नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिडी पुत्र उगो नाइजीरियन निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उगो को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

इसमें अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर क्राइम ब्रांच लगातार दबिश दे रही है। चार जून को 20 ग्राम हेरोइन के साथ सूरज थिएटर के पास से आरोपी साहिल खन्ना को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोशगर जिला शिमला का रहने वाला है। साहिल खन्ना से पूछताछ में यह सामने आया कि नाइजीरियन आरोपी चिडी से उसने यह हेरोइन खरीदी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली में दबिश देकर चिडी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed