फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Lakhs of rupees cheated on the pretext of earning money, Kalka resident alleges, police registered a case and started investigation

अपराध : पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे, कालका निवासी ने लगाया आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

Fri, 10 Sep 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crime: Lakhs of rupees cheated on the pretext of earning money, Kalka resident alleges, police registered a case and started investigation
कालका। कालका निवासी एक व्यक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कालका में रहता है। गत दिनों उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के साथ पार्ट टाइम कार्य करने की बात कही गई। जब भेजे नंबर के बारे में जानकारी करनी चाही तो बताया गया कि वह एक कंपनी का है। उनकी कंपनी एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के साथ कार्य करती है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसको बताया गया कि वह 200 रुपये इनवेस्ट करेगा तो उससे 186 रुपये कमा सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे अकाउंट खोलने के लिए एक लिंक भेजा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह हैरान था कि हजारों रुपये का आर्डर देखते ही देखते लाखों में पहुंच गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने जब इतना पैसा खर्च करने में असमर्थता दिखाई तो उसे यह कहा गया कि वह उधार लेकर पैसे खर्च कर सकता है। उसे बताया गया कि जब एक बार आर्डर कंप्लीट हो जाएगा तो उसके बाद शिकायतकर्ता अपने पैसे और जो इनकम हुई है, वह निकलवा कर सकता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह झांसे में आ गया और पैसा उधार लेकर उसने आर्डर कंप्लीट कर दिया। उसके बाद भी उससे दोबारा साढ़े तीन लाख का आर्डर दिखा पैसे मांगे जाने लगे। उसने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अगले दिन उसे दोबारा पैसे देने के लिए कहा गया। उसने भी दोबारा पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद उसका अकाउंट तुरंत डिसएबल कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में करवाई कर उसके पैसे दिलवाने की मांग की है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि साढ़े तीन लाख की ठगी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed