फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: In the case of making liquor, the accused was sent on remand for four days, Crime Bureau took action

अपराध : शराब बनाने के मामले में आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेजा, क्राइम ब्यूरो ने की थी कार्रवाई

Sun, 04 Jul 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Crime: In the case of making liquor, the accused was sent on remand for four days, Crime Bureau took action
पंचकूला। शराब की फैक्टरी चलाने के मामले में सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस शराब बनाने वाली फैक्टरी चलाने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोयल गोयल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 28 मई को सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र अलीपुर में छापा मारकर दो हजार लीटर से ज्यादा शराब बरामद की थी। इसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा फैक्टरी में चारदीवारी के अंदर दो हजार लीटर की पानी की टंकी, 20 पीपी प्लास्टिक, 21 पीपी प्लास्टिक, एक टंकी 2000 लीटर और एक टंकी 1000 लीटर, 51 बंडल खाली प्लास्टिक की बोतलें बिना मार्का, हर एक बंडल में 105 खाली बोतलें बिना मार्का मिलीं। कुल 5355 बोतलें मौके से बरामद हुईं थीं। क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि लगातार लॉकडाउन में फैक्टरी में शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed