{"_id":"5d7021aa8ebc3e93a33420df","slug":"crime-girl-panchkula-news-pkl349619367","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वीं क्लास की छात्रा से शारीरिक छेड़छाड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वीं क्लास की छात्रा से शारीरिक छेड़छाड़, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी का नाना उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था। बुधवार सुबह पीड़िता ने स्कूल टीचर को अपनी दास्तां सुनाई। इसके बाद मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने पीड़िता की काउंसिलिंग की। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, पीड़िता को शेल्टर होम भेज दिया गया है।
मामला बुधवार सुबह सामने आया है। किशोरी स्कूल पहुंची तो उसने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ के बारे में टीचर को बताया। इसके बाद इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी गई। मामला गंभीर होते देखकर स्कूल प्रबंधन ने मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी। सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम स्कूल पहुंची और किशोरी की काउंसलिंग शुरू की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि वह आठवीं क्लास की छात्रा है। करीब पांच साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। अब वह अपनी 7 वर्षीय छोटी बहन के साथ नाना-नानी के घर रहती है। जब वह घर पर अकेली होती है तो नाना उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते हैं, उसे अब डर है कि उसकी छोटी बहन के साथ घिनौनी हरकत न की जाए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आईपीसी 376 (3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद किशोरी का 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया।
ऐसे हुआ खुलासा
किशोरी रोजाना स्कूल जाती थी। वह कुछ दिनों से चुप-चुप रहती थी। स्कूल टीचर जब इस चुप्पी के बारे में पूछती तो वह बताने से इंकार कर देती। बताया गया कि किशोरी के शरीर पर बुधवार को जख्म के निशान थे। स्कूल टीचर जब इसके बारे में पूछा तो उसने रोना शुरू कर सारी कहानी बताई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।