फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Demanded extortion of five crores from industrialist, threatened to kill family along with family if not paid

अपराध : उद्योगपति से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Crime: Demanded extortion of five crores from industrialist, threatened to kill family along with family if not paid
पंचकूला। उद्योगपति को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने उद्योगपति रोहित सभ्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच के बाद मामला एसएसपी अमृतसर को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में उद्योगपति रोहित सभ्रवाल ने बताया कि वह ओल्ड जेल रोड अमृतसर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उनकी फोकल प्वाइंट औद्योगिक क्षेत्र अमृृतसर में एल्युमीनियम की फैक्टरी है।
विज्ञापन

10 दिसंबर को वह अमृतसर में था। उसके मोबाइल नंबर पर रात 9.30 बजे दो कॉल रंगदारी मांगने की आयी। इस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद 18 दिसंबर को वह पंचकूला अपने रिश्तेदार के सेक्टर-9 स्थित घर आए थे। रात 10.23 बजे रोहित सभ्रवाल को दोबारा फोन आया। फोन करने वाले आरोपी ने उनको धमकाकर कहा कि अगर उन्होंने पांच करोड़ रुपये देने में चालाकी दिखाई तो उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आरोपी ने उद्योगपति को धमकाकर कहा कि उनकी पत्नी गाड़ी से बेटी को स्कूल छोड़ने जाती है। अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी ने धमकाकर कहा कि अगर पैसे देने में कोई चालाकी की और वह पुलिस के पास गए तो सैंपल उनको मिल जाएगा। अगर उन्हें जान बचानी है तो पूरे पांच करोड़ रुपये तैयार रखो। पैसे लेने के लिए दोबारा कॉल की जाएगी। सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि रोहित सभ्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। धमकी में इस्तेमाल किए मोबाइल नंबर की पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा मामला एसएसपी अमृतसर को भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed