फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Deadly attack on Home Guard jawan while on duty, family members got hospitalized in injured condition

अपराध : होमगार्ड के जवान पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला, घायल अवस्था में परिजनों ने करवाया अस्पताल में भर्ती

Fri, 19 Nov 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crime: Deadly attack on Home Guard jawan while on duty, family members got hospitalized in injured condition
पंचकूला। श्री मनसा देवी मंदिर की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान सुरेंद्र पाल पर बुधवार देर रात कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने सबसे पहले बीट बॉक्स पर पत्थर मारा और जैसे ही जवान बाहर निकाला उस पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान के सिर, मुंह और हाथ पर गहरी चोट आई है। सूचना मिलते ही एमडीसी थाना से और परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जवान को तत्काल सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि हमला करने वाले युवक नशे में धुत थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसीपी उमेद चहल सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचे और घायल जवान के परिजनों से बातचीत कर हालचाल जाना। एसीपी उमेद चहल ने परिजनों को पूरी मदद व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। जवान सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह 10 साल से होमगार्ड में नौकरी कर रहा है। उनकी मनसा देवी श्राइन विकास बोर्ड के तहत ड्यूटी मनसा देवी मंदिर एरिया में होती है। बुधवार रात को उनकी ड्यूटी मनसा देवी मंदिर के तीन नंबर नाके पर थी। रात करीब डेढ़ बजे चार-पांच युवक मोटर साइकिल पर आए और गाली-गलौच करने लगे। इसी बीच दूसरे युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। वह जब तक वह बेहोश नहीं हुआ तक उसे मारते रहे। इसके बाद वह भाग गए। होश आने पर परिजनों व दूसरे होमगार्ड के जवानों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed