फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Crime branch arrested a crook who was rewarded with five thousand rupees

अपराध : क्राइम ब्रांच ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime: Crime branch arrested a crook who was rewarded with five thousand rupees
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 5000 रुपये के इनामी मोस्टवांटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट, डकैती, फायर करने जैसे आपराधिक आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान गोल्डी रायपुररानी जिला पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी अमन कुमार ने बताया कि आरोपी गोल्डी के खिलाफ लूट, डकैती, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी पर वर्ष 2014 से 2022 तक सात मामले थाना रायपुररानी में दर्ज हैं। इसके अलावा लड़ाई-झगड़ा अवैध हथियार रखने का एक मामला नारायणगढ़ में दर्ज है।
विज्ञापन

रायपुररानी में किया था हवाई फायर
आरोपी ने 5 फरवरी 2022 को अपने साथियों के साथ मिलकर गांव नारायणपुर रायपुररानी में सिंदर पाल के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर उस पर फायर किया था। रायपुररानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज आगामी जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंप दी थी। आरोपी काफी समय से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हवाई फायर करने के मामले में संलिप्त दो आरोपी अंकित रायपुररानी और विकास उर्फ जोनी रायपुररानी को 30 मार्च को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार बरामद करेगी। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed