फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Cheated 2 lakh rupees on the pretext of giving VIP number of the car

अपराध : कार का वीआईपी नंबर देने का झांसा देकर 2 लाख रुपये ठगे

Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crime: Cheated 2 lakh rupees on the pretext of giving VIP number of the car
पंचकूला। सेक्टर-2 निवासी व्यक्ति को कार का वीआईपी नंबर देने का झांसा देकर 2.05 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मोक्ष गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि विशाल शर्मा और पीयूष रॉय वीआईपी और फैंसी नंबरों की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। फरवरी 2021 में विशाल शर्मा ने शिकायतकर्ता मोक्ष गर्ग से वीआईपी नंबर लेने की बात कही। उन्होंने नंबर खरीदने की इच्छा जाहिर की और सौदा कुल 9.75 लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोक्ष गर्ग ने दोनों के कहने पर 2.05 लाख रुपये विभिन्न तारीखों पर उनके खाते में जमा करवा दिए। पैसे प्राप्त करने के पश्चात उपरोक्त दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बताया कि वे एक माह के अंदर नंबर ट्रांसफर करवा देंगे। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद नंबर ट्रांसफर नहीं करवाया। जब उन्होंने इस विषय में आरोपियों से बात की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed