फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime Branch conducts combing operation in MDC, takes strict action against drug abuse

Panchkula News: एमडीसी में क्राइम ब्रांच का कॉम्बिंग ऑपरेशन, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Sun, 29 Mar 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch conducts combing operation in MDC, takes strict action against drug abuse
गलियों-खाली प्लॉटों में सर्च, संदिग्धों का सत्यापन; तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला के एमडीसी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच-19 ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया और लोगों का सत्यापन कर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी गई।
इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में चलाए गए इस ऑपरेशन में टीमों ने गलियों, दुकानों, खाली प्लॉटों और झाड़ियों में गहन तलाशी ली। क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी अपराध को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए संभावित तस्करी और सेवन से जुड़े ठिकानों की जांच की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और स्पष्ट किया गया कि नशे से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 और 7087081048 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed