{"_id":"60bd28cc8ebc3ef43952552a","slug":"crime-bike-sought-in-lieu-of-withdrawing-rti-from-deputy-superintendent-of-forest-divisional-officer-s-office-case-registered-police-filed-blackmailing-case-against-five-people-including-a-woman-pkl-office-news-pkl415828099","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : वन मंडल अधिकारी कार्यालय के उप अधीक्षक से आरटीआई वापस लेने के एवज में मांगी बाइक, मामला दर्ज, एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंगका केस किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : वन मंडल अधिकारी कार्यालय के उप अधीक्षक से आरटीआई वापस लेने के एवज में मांगी बाइक, मामला दर्ज, एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंगका केस किया दर्ज
विज्ञापन
पिंजौर। वन मंडल अधिकारी मोरनी-पिंजौर कार्यालय में बतौर उप अधीक्षक कार्यरत शिकायतकर्ता ने ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों के तहत मदनलाल धीमान निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजौर के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मदनलाल धीमान के साथ आरोपी जितेंद्र सिंह, सुनीता, रविंद्र सिंह, भगतराम धीमान भी संलिप्त हैं। शिकायतकर्ता तरसेम कुमार ने शिकायत में बताया कि वह भीमा देवी कॉलोनी पिंजौर का निवासी है।
वन मंडल अधिकारी मोरनी-पिंजौर कार्यालय में उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। आरोपी मदन लाल धीमान ने उसकी व्यक्तिगत जानकारी आरटीआई द्वारा मांगी गई। इस संबंध में आरोपी उसके घर भी दो तीन बार आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने आरटीआई वापस लेने के एवज में शर्त रखी कि उसे अपनी बेटी की शादी करनी है। इस कारण उसको बाइक चाहिए। यदि बाइक मिलती है तो वह आरटीआई वापस ले लेगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का सदस्य बताया। उसने पहचान पत्र दिखाकर बताया कि यह कार्ड उसको गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा ने जारी किया है। इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो के सदस्यों की बैठक रोहतक में होती है, इसमें हरियाणा कैडर के कई आईपीएस, एचपीएस स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा आरटीआई वापस लेने के एवज में पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने की बात भी कही गई। जब उसने आरोपी की शर्त मानने से इनकार किया तो आरोपी द्वारा और अधिक आरटीआई लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन
आरोपी के साथ ब्लैकमेलिंग के इस काम में अंबाला निवासी महिला सुनीता भी शामिल है। आरोपी की इन हरकतों की वजह से उसका परिवार मानसिक तौर पर परेशान हो रहा है। इस कारण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मदनलाल धीमान, जितेंद्र सिंह, सुनीता, रविंद्र सिंह, भगतरात धीमान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।