{"_id":"620176bf6506bd5ca22725a6","slug":"crime-a-fight-broke-out-between-the-youths-in-the-marriage-ceremony-one-side-fired-in-the-air-pkl-office-news-pkl4414009133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : शादी समारोह में युवकों में हुआ झगड़ा, एक पक्ष ने किया हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : शादी समारोह में युवकों में हुआ झगड़ा, एक पक्ष ने किया हवाई फायर
विज्ञापन
रायपुररानी। खंड के गांव नारायणपुर में एक शादी समारोह में कुछ युवकों की आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष हवाई फायर कर बाइक में फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नारायणपुर निवासी सिंदर पाल ने बताया कि गांव में शादी का आयोजन था। गांव के दोस्त विशाल, लखविंदर, साहिल गांव की आंगनबाड़ी के पास खड़े थे।
गांव का युवक अंकित बाइक पर तीन युवकों के साथ पहुंचा। सिंदर पाल ने बताया कि अंकित और तीनों लड़कों ने शराब के नशे में गाली गलौज करनी शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर उन लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद अंकित और दो लड़कों ने पिस्टल निकाली और हवा में तीन फायर किए।
सिंदर और विशाल के सिर में पिस्टल का बट मारकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सिंदर और विशाल को घायल अवस्था में रायपुररानी अस्पताल में भर्ती करवाया। रायपुररानी प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोली के दो खोल बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।