फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: 99 thousand cheated in the name of paying rent, Sector-5 police station registered a case and started investigation

अपराध : किराया देने के नाम पर 99 हजार ठगे, सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

Sun, 09 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crime: 99 thousand cheated in the name of paying rent, Sector-5 police station registered a case and started investigation
पंचकूला। किराया एडवांस देने के नाम पर महिला के अकाउंट से 99998 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोनिका गुलाटी निवासी सेक्टर-21 ने बताया कि उसको अपना घर किराए पर उठाना था। इसी संदर्भ में एडवांस पेमेंट देने के लिए रमनदीप नाम के व्यक्ति का उसके पास फोन आया। उसने पेटीएम के माध्यम से पेमेंट देने की बात कही। इसके बाद उसने मेरे अकाउंट की पर्सनल जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद अकाउंट से तीन ट्रांजेक्शन में 99998 रुपये निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21 निवासी मोनिका गुलाटी ने बताया कि ठगी होने के बाद देश के हेल्पलाइन नंबर 155260 पर लगातार फोन किया। इसके बाद भी इस फोन नंबर के माध्यम से उन्हें किसी प्रकार की हेल्प नहीं मिली। हेल्प नहीं मिलने के बाद वह अपने सेक्टर-21 चौकी गई।
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खाते और फोन नंबर के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed