फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: 24 thousand rupees cheated from woman on the pretext of buying a cycle

अपराध : साइकिल खरीदने का झांसा देकर महिला से ठगे 24 हजार रुपये

Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crime: 24 thousand rupees cheated from woman on the pretext of buying a cycle
पंचकूला। एमडीसी निवासी महिला ने बच्चे की साइकिल बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था। आरोपी ने महिला को क्यूआर कोड भेजकर खाते से 24805 रुपये निकाल लिए। एमडीसी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बच्चे की साइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था।
विज्ञापन

विज्ञापन के संदर्भ में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने महिला को बताया कि मैं आपकी साइकिल खरीदना चाहता हूं। व्यक्ति साइकिल 3000 रुपये में खरीदना चाहता था। उसके लिए उसने व्हाट्स एप पर क्यूआर कोड भेजा। महिला ने व्यक्ति को पैसे नकद देने को कहा लेकिन व्यक्ति ने बार-बार आग्रह किया कि आनलाइन भुगतान सुविधाजनक है। उसके बाद महिला ने जैसे ही कोड को स्कैन किया तो उनके खाते से 5 रुपये और 2000 रुपये चले गए।
विज्ञापन

महिला ने आरोपी व्यक्ति को फोन किया तो उसने फिर कोड भेजा और कहा कि पैसे वापस कर रहा हूं। उसके बाद महिला ने द्वारा दोबारा स्कैन किया तो 5200, 5200 और 12400 रुपये खाते से निकल गए। इस तरह महिला के खाते से 24805 रुपये निकल गए। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed