फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: 13.93 lakhs cheated in the name of sending them to Canada, an elderly resident of Kalka and his son-in-law got caught

अपराध : कनाडा भेजने के नाम पर 13.93 लाख ठगे, कालका निवासी एक बुजुर्ग और उसके दामाद को लिया झांसे में

Fri, 18 Mar 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crime: 13.93 lakhs cheated in the name of sending them to Canada, an elderly resident of Kalka and his son-in-law got caught
पंचकूला। कालका निवासी एक बुजुर्ग के दामाद को कनाडा भेजने का झांसा देकर 13.93 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कालका पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कालका निवासी चरण सिंह उम्र 65 साल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका अजय कश्यप के ऑफिस में आना-जाना था। अजय कश्यप अपने बेटे के साथ लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। अजय कश्यप ने बुजुर्ग से कहा कि आपके दामाद को विदेश भेज सकता हूं। कनाडा भेजने के 14 से 15 लाख रुपये लगेंगे। उसने काफी लोगों के कनाडा के वीजा दिखाए तो वह झांसे में आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने दामाद से कहा कि आप प्रोसेस के अनुसार इन्हें पैसे दे सकते हैं। मई 2020 को शिकायतकर्ता ने अजय कश्यप को शिक्षा से संबंधित दस्तावेज और पासपोर्ट दे दिए। अजय कश्यप के कहने पर वीजा अप्लाई करने के लिए दामाद ने उसके खाते में 30 मई 2020 को 5.75 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दिए। अजय कश्यप ने कनाडा की टिकट के लिए 3.50 लाख रुपये और मांगे, जो उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि अभी कनाडा में लॉकडाऊन के कारण एयरलाइंस नहीं चल रही है। इस कारण आरोपी ने टिकट के पैसे वापस कर दिए। सितंबर माह में आरोपी ने उनके दामाद को बताया कि कनाडा यूनिवर्सिटी में जॉब के लिए आपको पांच लाख रुपये फीस और प्रोसेसिंग देनी पड़ेगी। शिकायतकर्ता ने पैसे ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने कभी जॉब रिक्रूटमेंट के प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर तो कभी दिल्ली एंबेसी में दस्तावेज वेरीफाई कराने के नाम पर रुपये मांगता रहा। इसके बाद आरोपी ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति सामान्य होते ही कनाडा में जॉब ज्वाइनिंग हो जाएगी। शिकायतकर्ता और उसका दामाद जनवरी 2021 से लगातार अजय कश्यप से संपर्क साधने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह हर बार कोविड-19 का बहाना बनाकर टालता रहा। कुछ समय पहले शिकायतकर्ता को पता लगा कि अजय कश्यप इमिग्रेशन एजेंट नहीं है। उसने जाली बैनर होर्डिंग बनाकर फ्रॉड इमिग्रेशन दफ्तर खोला हुआ है। इसके बाद आरोपी अपने बैनर उतारकर वहां से भाग गया। इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी करके बुजुर्ग और उसके दामाद से 13.93 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed