फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: 12 lakhs cheated from head constable in the name of getting job, father and two sons conspired together in the name of getting job in Food Corporation of India

अपराध : नौकरी लगवाने के नाम पर हेड कांस्टेबल से 12 लाख ठगे, भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर पिता और दो पुत्रों ने मिलकर रची साजिश

Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crime: 12 lakhs cheated from head constable in the name of getting job, father and two sons conspired together in the name of getting job in Food Corporation of India
पंचकूला। भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर हेड कांस्टेबल से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें पिता और दो पुत्रों ने मिलकर कांस्टेबल को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी की है। सेक्टर-5 पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुबोध झा, उनके बेटे आकाश झा और विकास झा पर मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी सेक्टर-28 के रहने वाले हैं। वहीं इस मामले में पूर्व भारतीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से जान पहचान का हवाला देकर उन्हें झांसा दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल सुनील कुमार वासी सेक्टर-11 ने आरोप लगाया कि वह हरियाणा पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात है। आरोपी सुबोध झा हरियाणा पुलिस में बतौर र्क्लक सीआईडी विभाग में काम करते हैं। सुबोध झा ने उन्हें बताया कि उनके बेटे आकाश झा की भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लग गई है। उन्होंने हरियाणा के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार से कहा कि कोई दोस्त और रिश्तेदार अगर बेरोजगार हो तो बताना उसे भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवा देंगे। आरोपी सुबोध झा ने अपनी पहचान पूर्व खाद्य मंत्री रहे दिवंगत रामविलास पासवान से बताई थी।
विज्ञापन

नौकरी की दी गारंटी
आरोपी सुबोध झा की बात पर हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने विश्वास कर लिया। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर कांस्टेबल सुनील कुमार से 13 लाख रुपये नकद अपने सेक्टर-28 स्थित घर में लिए। उन्होंने बताया कि 12 लाख रुपये पूर्व खाद्य मंत्री रहे रामविलास पासवान और एक लाख रुपये उनके पीए रहे आरके सिन्हा को देने हैं। इसके बाद नौकरी की गारंटी रहेगी। रकम देने के बाद नियुक्ति पत्र जारी करवा दिया जाएगा। इस पर आरोपी सुबोध झा उनके बेटे आकाश और विकास झा ने पैसे ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग करवाई
आकाश और विकास झा ने कांस्टेबल सुनील कुमार को आश्वासन दिया कि कोई चिंता की बात नहीं हैं। उनके रिश्तेदार को नियुक्ति पत्र जारी करवा दूंगा। इसके बाद उनके रिश्तेदार का नियुक्ति पत्र फर्जी तरीके से जारी करवाकर उन्हें पंजाब के मानसा में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया। इसके बाद वहां पर तीन माह ट्रेनिंग चली। मार्च 2020 में भारत सरकार की तरफ से लॉकडाउन लग गया।

लॉकडाउन लगने के बाद तीनों आरोपियों ने सुनील कुुमार से कहा कि काम अब लेट हो जाएगा। इसी दौरान भारतीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान की मौत हो गई। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने बहाना बनाया कि पासवान साहब गुजर गए। जो 12 लाख रुपये उन्हें दिए थे, वह अब नहीं मिलेंगे। इस पर तीनों आरोपी कुछ नहीं कर सकते। पैसे मांगने जाने पर आरोपी सुबोध झा के लड़के उनसे मारपीट और गाली गलौच करने करते हैं। सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें पैसे लेनदेन के सबूत भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed