फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   crickter kapil dev

कपिल देव को वीसी लगा हरियाण सरकार ने खिलाड़ियों का मान बढ़ाया

Sat, 21 Sep 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crickter kapil dev
चंडीगढ़। भारत को क्रिकेट में वर्ल्ड कप जीताने वाले सिटी के कपिल देव को खेल विश्वविद्यालय राई का वीसी नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक चेतन शर्मा, हरियाणा फुटबाल संघ व हरियाणा जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, पुलिस की नौकरी छोड़कर खिलाड़ी से नेता बनीं बबीता फोगाट व द्रोर्णाचार्य अवार्डी एवं क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज ने खुशी जताते हुए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। ये सभी शुक्रवार को सेक्टर 27 में प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पहुंचे थे।
विज्ञापन

संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कहा गया कि राई में अब से पहले अधिकारी वर्ग को अहम जिम्मेदारी मिलती रही है, लेकिन कपिल देव के राई विश्वविद्यालय में पहुंचने से खिलाड़ियाें को न केवल लाभ मिलेगा बल्कि पहले के मुकाबले अधिक संख्या में नए खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। हरियाणा सरकार द्वारा खेलों का बजट बढ़ाए जाने और उसका बड़ा हिस्सा इनामी राशि के लिए आरक्षित रखे जाने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सूरजपाल अम्मू व चेतन शर्मा ने कहा कि मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान झज्जर में जहां क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू हो चुका है, वहीं अंबाला में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक फुटबाल स्टेडियम बन रहा है। चेतन शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार का खेल बजट आज जहां 400 करोड़ तक पहुंच गया है वहीं भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी 22 जिलों में चलाए जा रहे खेल प्रकोष्ठ भी सरकार के सहयोगी बनकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूरजपाल अम्मू ने खिलाड़ियों को आगामी चुनाव के दौरान टिकट दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष उठा चुके हैं। कोई भी खिलाड़ी अगर विधानसभा में पहुंचता है तो यह समूचे खेल जगत के लिए गौरव की बात होगी। अम्मू ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि खेल प्रकोष्ठ में कई ऐसे चेहरे हैं जो चुनाव लड़ने व जीतने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में खेलों व खिलाड़ियाें का भविष्य उज्ज्वल : बबीता
इस अवसर पर बबीता फोगाट ने कहा कि कपिल देव के स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में अहम पद पर पहुंचने से यह साफ हो गया है कि हरियाणा में खेलों व खिलाड़ियाें का भविष्य उज्ज्वल है। बबीता फोगाट हरियाणा की भाजपा सरकार को खिलाड़ियाें के लिए नौकरी और इनाम राशि को लेकर घेरती रही हैं, लेकिन शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। उनके इलाके में खेल स्टेडियम बन रहा है और खिलाड़ियाें की इनामी राशि भी बढ़ा दी गई है।

देश के अन्य राज्यों को हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने की जरूरत : संजय भारद्वाज
इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी एवं प्रसिद्ध क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज ने दिल्ली सरकार की खेल नीति व हरियाणा सरकार की खेल नीति की तुलना करते हुए कहा कि देश की राजधानी में आज एक भी नियमित कोच नहीं है। वहां पार्ट टाइम कोच के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश के अन्य राज्यों को हरियाणा सरकार की खेल नीति का अनुसरण करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed