फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cricket Tournament: Chandigarh Police beat Secretariat Challengers by 33 runs

क्रिकेट टूर्नामेंट : चंडीगढ़ पुलिस ने सचिवालय चैलेंजर्स को 33 रनों से हराया

Sat, 16 Oct 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cricket Tournament: Chandigarh Police beat Secretariat Challengers by 33 runs
मैच खेलते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी-2021 की एचएसडब्ल्यूसी अंतर-विभागीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। इसमें चंडीगढ़ पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग की टीमें विजेता रहीं। पहले मैच में चंडीगढ़ पुलिस ने सचिवालय चैलेंजर्स को 33 रनों से हराया। टॉस जीतकर सचिवालय चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चंडीगढ़ पुलिस निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाने में सफल रही। वहीं लक्ष्य का पीछा कर सचिवालय चैलेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना पाई। रमनदीप को 37 रनों की पारी और 15 रन देकर दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

दूसरे लीग मैच में जन स्वास्थ्य विभाग ने एचवीपीएनएल को 3 विकेट से हराया। टॉस जीतकर एचवीपीएनएल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी कर टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाने में सफल रही। इस लक्ष्य का पीछा करते जनस्वास्थ्य विभाग ने पारी के आखिरी ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमांशु उपाध्याय के 65 रनों की शानदारी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

वहीं तीसरे लीग मैच में सिंचाई विभाग ने कारागार विभाग हरियाणा को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर जेल विभाग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेल विभाग केवल 63 रन ही बना सकी और पारी के 17वें ओवर में ऑल आउट हो गई। सिंचाई विभाग ने पारी के आठवें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य का पीछा कर मैच को अपने नाम कर लिया। रवीश प्रताप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मैच का स्कोर
चंडीगढ़ पुलिस-20 ओवर में 150/5 (कपिल पुनिया 66, जसविंदर 36, रमनदीप 37, राजेश कौशिक 2/23, दीपक शर्मा 2/33, अनिल कुमार 1/40)। सचिवालय चैलेंजर्स-20 ओवर में 117/7 (अनिल कुमार 27, मोनू 21, प्रदीप कुमार 25, रमनदीप 2/15, यश धीमान 2/30, बलविंदर 1/18, हरिओम घंघास 1/20)।
दूसरे मैच का स्कोर
एचवीपीएनएल ने 20 ओवर में 126/6 (मनोज कुमार 50, सुनील शर्मा 20, हिमांशु उपाध्याय 4/18, अमित 1/24, नवाब 1/28)। जन स्वास्थ्य विभाग-19 ओवर में 128/7 (हिमांशु उपाध्याय-65, सौरभ अहलावत-21, सुनील शर्मा-3/23, शेखर राणा-2/17, राजबीर सिंह-1/26, रॉबिन-1/35)।
तीसरे मैच का स्कोर
जेल विभाग-17 ओवर में 63/10 (नवीन सोनी 11, रोहन हुड्डा 11, रवीश प्रताप 6/5, नरिंदर सिंह 1/1, अनिल पुनिया 1/4, मोहित कक्कड़ 1/19, शुभम 1/19) सिंचाई विभाग- 8.4 ओवर 64/3 (अनिल पुनिया 26, निशांत आजाद 16, सतीश कुमार 2/22, रोहन हुड्डा 1/22)।

पहले मैच में बागवानी विभाग आज एचएसआईआईडीसी से भिड़ेगा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शनिवार को होने वाली अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी-2021 के लिए दूसरे एचएसडब्ल्यूसी अंतर-विभागीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में बागवानी विभाग एचएसआईआईडीसी से भिड़ेगा। दिन के दूसरे मैच में हरियाणा राज्य भंडारण निगम का मुकाबला पशुपालन विभाग से होगा। वहीं आखिरी तीसरे मैच में हरियाणा सिविल सचिवालय का मुकाबला स्वास्थ्य विभाग से होगा। यह जानकारी क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑरगेनाइजिंग सेक्रेटरी दीपक अहलावत ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मैच प्रत्येक पारी में 20 ओवर के होंगे। मैच रंगीन पोशाक और सफेद गेंदों के साथ खेले जाएंगे। बीसीसीआई पैनल के अंपायर और स्कोरर मैच में अंपायरिंग करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 1 नवंबर 2021 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed