{"_id":"5d546a7b8ebc3e6cd8783232","slug":"cricket-panchkula-news-pkl347530071","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः बीसीसीआई ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को सभी क्रिकेट फॉरमेट में खेलने की दी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः बीसीसीआई ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को सभी क्रिकेट फॉरमेट में खेलने की दी इजाजत
Thu, 15 Aug 2019 01:39 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट स्टेडियम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने आखिर यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) को क्रिकेट के सभी फॉरमेट में खेलने की इजाजत दे दी है। अब शहर के युवा क्रिकेटर्स विभिन्न आयु वर्ग में यूटीसीए की टीमाें में खेलते हुए चंडीगढ़ का नेतृत्व करेंगे।
यूटीसीए के प्रधान संजय टंडन की अगुवाई में बुधवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम के प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इसमें टंडन ने बताया कि बुधवार को उन्हें बीसीसीआई से ईमेल मिली है। इसमें यूटीसीए को 2019-20 में क्रिकेट के हर फॉरमेट को खेलने की इजाजत दे दी है। इसकी शुरुआत 1 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जब जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यूटीसीए की टीम अपना पहला ऑफिशियल टूर्नामेंट खेलेगी। टंडन के अनुसार अब यूटीसीए के अंतर्गत अंडर-14, 17, 19, 23, टी-20, 50-50 ओवर की टीमों के साथ रणजी की टीम भी खेलेगी।
इस मीटिंग में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन के अलावा पूर्व आईएएस और यूटीसीए के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विवेक अत्रे सीनियर उप प्रधान एचएस खुराना और रविंदर तलवार, सेक्रेटरी सुभाष महाजन, ज्वाइंट सेक्रेटरी अलोक कुमार और दविंदर शर्मा शामिल रहे।

वीआरवी को बनाया सीनियर कोच
मीटिंग में उपस्थित पूर्व भारतीय गेंदबाज वीआरवी सिंह को यूटीसीए ने अपना सीनियर कोच नियुक्त किया है। अब वीआरवी सिंह यूटीसीए के सभी टीमाें के कोच होंगे। उनके साथ 10 अन्य कोचाें को भी जल्द नियुक्त करने की प्रक्रिया या शुरू हो चुकी है। वीआरवी सिंह 1 सितंबर से जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की टीम के चयन के लिए 21 अगस्त को ट्रायल लेंगे। नई जिम्मेवारी मिलने पर वीरआरवी ने कहा कि शुरू से ही खिलाड़ी के तौर पर खेलता आया हूं। अब कोच की नई जिम्मेदारी मिली है। इसे निभाने के लिए अभी से पूरी तैयारी करनी होगी।
वेबसाइट पर खिलाड़ी भरेंगे फॅार्म
टंडन ने बताया कि यूटीसीए सभी क्रिकेट टीमाें से जुड़ने वाली खिलाड़ियाें के फेयर चयन के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमने अपनी वेबसाइट बनाई है, जो 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी। खिलाड़ी इस वेबसाइट पर अपना डाटा अपलोड करेंगे। इसके बाद उन्हें सिलेक्शन ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। खिलाड़ी यूटीसीए की वेबसाइट www.chandigarhcricket.in पर अपना बायोडाटा अपलोड कर सकते हैं।
ग्रास रूट से प्रतिभा उभारने का काम
यूटीसीए ने ग्रास रूट से खिलाड़ियाें को उभारने के लिए कमर कस ली है। एसोसिएशन ने यूटी के खेल विभाग और यूटी शिक्षा विभाग से बातचीत की है। इसके तहत इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताआें को शुरू किया जा रहा है, जिससे युवा टैलेंट उभर कर सामने आएगा।
200 खिलाड़ी जुड़ेंगे
बीसीसीआई की ओर से यूटीसीए की सभी क्रिकेट प्रकरणों में खेलने की इजाजत के बाद अब सात फॉरमेट में टीमें तैयार हाेंगी। इनमें 4 लड़काें और तीन लड़कियों की टीमें बनाई जाएंगी। हर टीम में 30 खिलाड़ी होंगे। इसके तहत 200 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न टीमाें से जुड़ेंगे।