फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cricket coach, who cheated a woman of Rs 2 crore in the name of making his son a cricketer, arrested, sent to jail

Panchkula News: बेटे को क्रिकेटर बनाने के नाम पर महिला से दो करोड़ ठगने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 17 Nov 2024 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Cricket coach, who cheated a woman of Rs 2 crore in the name of making his son a cricketer, arrested, sent to jail
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। महिला से उसके बेटे को क्रिकेटर बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने क्रिकेट कोच करण पांटा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को अंबाला जेल भेज दिया है। अभी तक आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी से ठगी की रकम बरामद नहीं की जा सकी है। सेक्टर-15 निवासी दीपांजलि सिंह ने बताया कि कोच ने उससे दो करोड़ रुपये की ठगी की है।
पंचकूला डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि निजी स्कूल के कोच ने महिला से बीसीसीआई, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर ऋषभ पंत, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम धूमल से जान पहचान होने की बात कही थी। जांच में सामने आया कि फर्जी अकाउंट बनाकर महिला को अपने झांसे में लेने के बाद ठगी की है। महिला से चार माह में लिए दो करोड़ रुपये से प्रॉपर्टी खरीदने का मामला सामने आया है। महिला के वकील ने इस प्रॉपर्टी को सील करने की गुजारिश की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी दीपांजलि सिंह ने आरोप लगाया था कि उनका 17 साल का बेटा कसौली हिमाचल प्रदेश स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह वहीं हॉस्टल में रहता है। करण पांता नामक युवक उसी स्कूल में क्रिकेट कोच था। दीपांजलि सिंह से आरोपी ने मुलाकात कर कहा कि उसका बेटा काफी अच्छा क्रिकेट खेलता है। कुछ पैसा लगेगा पर उसका बेटा नेशनल और इंडिया-ए टीम में क्रिकेट खेलने लगेगा। इसके साथ ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खिलाया जाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित उनके घर आया। महिला ने कहा कि उसने बीसीसीआई, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम धूमल, क्रिकेटर ऋषभ पंत से जान-पहचान होने की बात कही थी। उसने रुपये लेकर उनके बेटे को नेशनल खिलाने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को डोनेशन देकर इंट्री करवाने का झांसा दिया। क्रिकेट कोच करन पांता ने अन्य लोगों से भी अच्छी जान पहचान का झांसा दिया था।

महिला की ओर से शिकायत आई है। इसमें पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - हिमाद्रि कौशिक, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed