फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crane's belt broken, coach fell to the ground, traffic in the parking lot was interrupted

क्रेन की बेल्ट टूटी, कोच जमीन पर गिरा, पार्किंग में आवागमन रहा बाधित

Mon, 10 Feb 2020 08:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Crane's belt broken, coach fell to the ground, traffic in the parking lot was interrupted
कालका। ट्रेक पर पड़ी ट्राली जिसपर कोच को रखकर साईड में लगाया गया। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। मेंटेनेंस के लिए कालका रेलवे वर्कशाप में लाए गए दो कोचों में से एक कोच उस समय जमीन पर गिर पड़ा जब उसे उठा रही एक क्रेन का बेल्ट टूट गया। क्रेनों द्वारा कोच को लोडेड ट्राले से लिफ्ट कर ट्रैक पर पड़े दूसरे ट्राले में रखा जा रहा था। कोच के कारण करीब आधा घंटा कालका रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आवागमन बाधित रहा। बाद में मशक्कत के बाद कोच को ट्राले पर लोड किया गया। बड़ौदा से उक्त दोनो कोचों को कालका के वर्कशाप में माडिफिकेशन के लिए ले जाया जाना था। माडिफिकेशन होने के बाद उक्त कोचों को पठानकोट भेजा जाना था। गुजरात के बड़ौदा में इन कोचों का निर्माण कार्य करवाया जाता है, जहां से इसे कालका वर्कशाप में लाकर इन कोचो में व्हील इत्यादि का कार्य किया जाता है। कालका रेलवे स्टेशन के समीप यह वाक्या उस समय घटित हुआ जब दो क्रेनों की सहायता से एक कोच को बेल्टों की सहायता से लोडेड ट्राले से उतारने के बाद साथ ही बने ट्रैक पर पड़ी ट्राली पर रखना था। इसी बीच एक क्रेन की बेल्ट टूट गई और कोच जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन

खिड़कियां निकल आई बाहर
क्रेन की बेल्ट टूटकर जमीन पर गिरे कोच में लगी कुछ खिड़कियां भी बाहर निकल आईं। उनको मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों द्वारा उठाकर साइड में रखवा दिया गया। क्रेन की बेल्ट टूटने के बाद अधिकारियों ने जोखिम न लेकर लोहे के चेन की सहायता से कोच को बांधकर ट्रैक पर पड़ी दोनों ट्रालियों पर लोड करवाया। इसके बाद कोच को रेलवे कर्मचारियों द्वारा धक्का लगाकर एक साइड किया गया।
विज्ञापन

कोट
बेल्ट टूटने के कारण कोच जमीन पर गिर गया था। फिलहाल कोच को उठाकर ट्राली पर रखवाकर साइड में करवा दिया है। कोच को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जल्द ही वर्कशाप में इसे ठीक करवा दिया जाएगा। - हरदेव सिंह, एडब्ल्यूएम, कालका वर्कशाप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed