फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crackdown on single-use plastic, 37 challans issued, 28,000 fines collected

Panchkula News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर कसा शिकंजा, 37 चालान काटे, 28 हजार जुर्माना वसूला

Sun, 22 Mar 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on single-use plastic, 37 challans issued, 28,000 fines collected
छापे में 80 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद, दुकानदार देख छोड़कर भागे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगम टीमों ने शहर के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर 37 चालान काटे और करीब 80 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों से 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में निगम की टीम ने ग्राहक बनकर बाजारों में निरीक्षण किया। सेक्टर 6, 7, 9, 14, 16, 17, 20 और किसान मंडी में औचक जांच की गई, जिसमें सेक्टर-9 की एक दुकान पर भारी मात्रा में स्टॉक बरामद किया गया।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान कई दुकानदारों ने निगम टीम को देख पॉलिथीन के थैले छोड़कर भागने की कोशिश की। निगम अधिकारियों ने कहा कि ऐसे दुकानदारों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघनकर्ताओं पर 500 से 3000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed