{"_id":"61410ffa8ebc3eb3b44d9af2","slug":"cp-inaugurated-sector-7-police-station-pkl-office-news-pkl4267859185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी ने किया सेक्टर-7 थाने का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी ने किया सेक्टर-7 थाने का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सीपी सौरभ सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-7 थाने का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डीसीपी मोहित हांडा ने की। थाने में सेक्टर-1, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-8, गांव खड़क मंगोली और पुराना पंचकूला क्षेत्र को शामिल किया गया। सीपी सौरभ सिंह ने कहा कि सेक्टर-7 थाने का निर्माण बहुत जरूरी था। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा, वहीं अपराध पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।
डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि पुलिस स्वयं अपने आप में पूर्ण रुप में सफल नहीं हो सकती, जब तक की उसे जनता का सहयोग प्राप्त ना हो। इसलिए इस शुभारंभ के लिए आप लोगों के सहयोग की जरुरत है। पुलिस की यह कोशिश रहेगी कि जनता को जल्द से जल्द सहायता व न्याय प्रदान किया जा सके। इस थाना के नए भवन के लिए सेक्टर-1 पंचकूला में कोर्ट रोड टी प्वाइंट के पास स्थान निर्धारित किया गया है।
इंस्पेक्टर महावीर सिंह को लगाया एसएचओ
थाना में एसएचओ इंस्पेक्टर महावीर सिंह को लगाया गया है। उनके साथ थाने में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला राजकुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला विजय कुमार नेहरा, सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला ममता सौदा, सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला सतीश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला उमेद सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त रमेश गुलिया व अन्य प्रबंधक पुलिस थाना, कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य व जिला न्यायवादी अधिकारी मौजूद थे।