फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Covid centre will be built in every distric for haryana police's infected employees.

हरियाणा पुलिस के संक्रमित जवानों के लिए हर जिले में बनेगा कोविड केंद्र

Tue, 27 Apr 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Covid centre will be built in every distric for haryana police's infected  employees.
चंडीगढ़। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में डटे अपने कर्मियों के लिए हरियाणा पुलिस ने पुलिस लाइनों में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। अगले तीन दिनों में हर जिले में 10 से 25 आक्सीजन बेड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक संक्रमित कर्मियों को कोविड अस्पताल में प्रवेश नहीं मिल जाता है, तब तक उन्हें इन केंद्रों के माध्यम से तत्काल चिकित्सीय राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्णय हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित एक बैठक में लिया गया। डीजीपी ने बताया कि ये कोविड देखभाल केंद्र पुलिस लाइनों में स्थापित कल्याण केंद्रों एवं नवनिर्मित क्वार्टर में खोले जाएंगे। पुलिस आयुक्त और जिला एसपी तीन दिनों के भीतर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ 10 से 25 बेड की सुविधा का निर्माण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त, संक्रमित पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के बीच संचार के लिए इन केंद्रों में टेली-मेडिसिन सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

46965 ने पहली और 27296 ने लगवाई दूसरी डोज
बैठक में बताया गया कि 46965 पुलिस कर्मियों को वैक्सीन का पहला टीका लग चुका है जबकि 27296 ने दूसरी डोज ली है। शेष पुलिसकर्मियों को भी जल्द ही दूसरी डोज मुहैया करवाई जाएगी। बैठक में डीजीपी क्राइम मोहम्मद अकील, एडीजीपी आधुनिकीकरण एवं कल्याण आलोक कुमार रॉय, एडीजीपी एडमिन एंड आईटी एएस चावला, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर, नवदीप सिंह विर्क उपस्थित रहे, जबकि एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल और एडीजीपी हेडक्वार्टर कला रामचंद्रन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत डीएसपी को दी श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान डीजीपी मनोज यादव और अन्य सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने झज्जर जिले के बादली में तैनात डीएसपी अशोक दहिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed