{"_id":"6af4d45df90d20d5ab07efae","slug":"cousin-sexually-assaults-11-year-old-girl-sentenced-to-20-years-in-prison-panchkula-news-c-87-1-pan1001-143579-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ममेरे भाई ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, 20 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ममेरे भाई ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, 20 साल की कैद
विज्ञापन
-पंचकूला फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत सुनाई सजा
-दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना, राशि पीड़िता को दी जाएगी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले में पंचकूला की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पीड़िता का आरोपी रिश्ते में ममेरा भाई लगता है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा होने के बाद पीड़िता को दी जाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीष दुआ की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए दोषी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत सजा सुनाई। जुर्माना जमा नहीं करवाने की स्थिति में उसे छह महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
मामला चंडीमंदिर थाना क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 के दिसंबर महीने में 11 वर्षीय बच्ची अपने मामा के घर गई थी। वह वहां करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक रुकी थी। इसी दौरान 7 जनवरी 2024 को मामा के बेटे ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच पूरी करने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत में सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया गया। इसके बाद अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाई।