फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Courts disposed of 9 and a half lakh out of 16 lakh cases filed during the Corona period

कोरोना काल में दाखिल 16 लाख केस में से न्यायालयों ने साढ़े 9 लाख का किया निपटारा

Thu, 09 Sep 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Courts disposed of 9 and a half lakh out of 16 lakh cases filed during the Corona period
चंडीगढ़। कोरोना के मुश्किल दौर में भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को इंसाफ देने के लिए न्यायधीशों ने इस दौर में दाखिल केसों में से ज्यादातर का निपटारा कर दिया। इसके चलते न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या को बहुत अधिक बढ़ने से रोका जा सका और वर्तमान में हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या साढ़े 4 लाख है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की ओर से दी जानकारी में बताया गया कि कोरोनाकाल आरंभ होने के बाद 24 मार्च 2020 से 31 अगस्त 2021 तक हाईकोर्ट में 1,37,101 केस दाखिल किए गए। इनमें से न्यायालय ने 90,543 मामलों का निपटारा कर दिया जो लगभग 66 प्रतिशत है। पंजाब की अदालतों में इस दौरान 7,23,041 केस दाखिल हुए जिनमें से 4,42,693 का निपटारा कर दिया गया जो 61 प्रतिशत है। हरियाणा की अदालतों में 7,37,718 मामले दाखिल हुए, जिनमें से 3,93,831 मामलों का निपटारा कर दिया गया जो 53 प्रतिशत है। यूटी में 39,595 केस दाखिल किए गए और चंडीगढ़ के जजों ने 70 प्रतिशत यानी 27,767 मामलों का निपटारा कर दिया। पाबंदियों के दौर में सीमित साधनों के बीच भी न्यायधीशों ने लगन से कार्य किया और लोगों की न्यायपालिका से आस को टूटने नहीं दिया। कोरोना के दौर में अपनी सेवाएं देते हुए कई जज, वकील और न्यायालय के कर्मचारियों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया। इसके बावजूद न्याय प्रदान करने का क्रम नहीं रुका और ज्यादातर मामलों का निपटारा कर दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि अब फिजिकल सुनवाई का क्रम आरंभ कर दिया गया है। 12 न्यायालय में हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई आरंभ हो चुकी है। हालात बेहतर होंगे तो कोर्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी और लंबित मामलों का और अधिक तेजी से निपटारा हो सकेगा।
विज्ञापन

7 लाख लंबित मामलों की खबरों का खंडन
हाईकोर्ट के पीआरओ की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि कुछ समाचार प्रकाशित हुए थे जिनमें प्रकाशित किया गया था कि हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या 7 लाख है। यह आंकड़ा सही नहीं है। ऐसा आंकड़ा कुछ तकनीकी कारणों से नेशनल ग्रिड पर दिखाई दे रहा है जबकि लंबित मामलों की असल संख्या 4.5 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed