फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Couple had to be kept in illegal custody, FIR ordered against 4 policemen

दंपती को अवैध हिरासत में रखना पड़ा भारी, 4 पुलिसवालों पर एफआईआर का आदेश

Thu, 26 Aug 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Couple had to be kept in illegal custody, FIR ordered against 4 policemen
चंडीगढ़। आत्महत्या के मामले में दंपती को अवैध हिरासत में रहना मोगा पुलिस को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट ने अब एसआई कर्मजीत, एएसआई जसवंत सिंह, पवन कुमार तथा एक महिला पुलिस कर्मी पर एफआईआर दर्ज करने का मोगा के एसएसपी को आदेश दिया है।
विज्ञापन

मंजीत कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि मोगा पुलिस ने उसकी बेटी परमजीत कौर तथा दामाद शिंदा सिंह को अवैध हिरासत में रखा है। आत्महत्या से जुड़े एक मामले में दोनों को हिरासत में लिया गया है और यह हिरासत अवैध है क्योंकि आत्महत्या के इस मामले में कोई सुसाइड नोट तक नहीं है। ऐसे में बिना किसी सबूत के कैसे दोनों को हिरासत में रखा जा सकता है। हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच की जिम्मेदारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपी थी। उन्होंने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए चारों पुलिसवालों को अवैध हिरासत के लिए दोषी माना था। हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करवाना जरूरी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने मोगा के एसएसपी को आदेश दिया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। एसआईटी इस मामले की जांच कर 3 सितंबर तक हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed