{"_id":"6828953bc0f338cfad01113a","slug":"couple-arrested-for-fraud-of-rs-3511-lakh-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122743-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख के गहने व 1.20 लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख के गहने व 1.20 लाख की नकदी बरामद
Sat, 17 May 2025 07:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 17 May 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
एक ही घर में दो बार चोरी कर चुका था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ की कार्रवाई में आरोपी से करीब 300 ग्राम सोना, 186 ग्राम चांदी और 1.20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी की कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कर्ण उर्फ चीकू (22 वर्ष) निवासी अप्पर मोहल्ला कालका के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर था। आरोपी ने मात्र 9वीं तक पढ़ाई की है।
डिटेक्टिव स्टाफ ने जब इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो कर्ण उर्फ चीकू के बारे में पता चला। 15 मई को जांच अधिकारी मुख्य सिपाही कंवरपाल सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी सब्जी मंडी कालका के पास घूम रहा है। टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 16 मई को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
एक ही घर में दो बार की चोरी
पीड़ित हरविन्द्र सिंह निवासी अपर मोहल्ला कालका ने बताया कि 14 अप्रैल को वह परिवार के साथ पांवटा साहिब गया हुआ था। लौटने पर देखा कि घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे जेवरात व नकद राशि गायब हैं। खास बात यह रही कि आरोपी ने एक ही घर में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रिमांड के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया कीमती सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
कोट
डिटेक्टिव स्टाफ ने जिस तरह से शातिर चोर को पकड़ा और 32 लाख रुपये मूल्य की बरामदगी की, वह हमारी टीम की दक्षता का प्रमाण है। आमजन से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। - अरविंद कंबोज, एसीपी क्राइम