फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Countrywide strike today, three-hour CTU wheels will be jammed

देश व्यापी हड़ताल, तीन घंटे नहीं चलेंगी सीटीयू बसें

Tue, 07 Jan 2020 10:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Countrywide strike today, three-hour CTU wheels will be jammed
चंडीगढ़। देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए हड़ताली कर्मचारी यूनियनों ने पूरी तैयारी कर ली है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से बुधवार को कई जगहों पर धरना, जुलूस और रैलियों का आयोजन होगा। सीटीयू इंप्लाइज यूनियन के प्रधान हरजिंदर सिंह और वरिष्ठ उप प्रधान चरणजीत सिंह ढींढसा ने बताया कि सेक्टर 43 के आईएसबीटी पर तीन घंटे की हड़ताल होगी। वहां सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एक भी बस नहीं चलेगी। इस हड़ताल में सीटीयू और पंजाब रोडवेज शामिल है। इंटक प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कहा कि हड़ताल को भरपूर समर्थन मिलेगा। इंटक से संबंधित सभी यूनियनों के अलावा कई अन्य कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बसें नहीं चलने यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सेक्टर 43 आईएसबीटी से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जेएंडके के लिए बसें चलती हैं। हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। बसें नहीं चलने के कारण दूर-दराज के इलाके में जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

तीन घंटे सीटीयू के पहिये भी जाम रहेंगे
सीटीयू के पहिये भी तीन घंटे तक जाम रहेंगे। लोकल रूट में हर रोज करीब 150 बसें चलती हैं। शहर के लिए सीटीयू लाइफ लाइन है। हजारों लोग इससे प्रभावित होंगे। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हड़ताल है। चंडीगढ़ सब आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के चेयरमैन राकेश कुमार का कहना है कि करीब 12 हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। सेक्टर 17 के ब्रिज मार्केट में रैली होगी। इसमें कई संगठनों के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed