{"_id":"6ae8efe529c5edb56e0cbfa9","slug":"counseling-is-underway-at-the-child-protection-home-the-education-department-will-consider-the-matter-following-a-report-panchkula-news-c-16-1-pkl1086-1166321-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्कूल में छात्र का दाखिला भी सवालों में\n\nबाल संरक्षण गृह में हो रही काउंसलिंग, शिक्षा विभाग रिपोर्ट के बाद करेगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्कूल में छात्र का दाखिला भी सवालों में बाल संरक्षण गृह में हो रही काउंसलिंग, शिक्षा विभाग रिपोर्ट के बाद करेगा विचार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्कूल में 6 साल की बच्ची पर बेरहमी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले 8 वर्षीय छात्र का दाखिला अब जांच के दायरे में आ गया है। छात्र फिलहाल बाल सुरक्षा गृह में है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मानसिक स्थिति स्पष्ट होने तक कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगी। इसके लिए डॉक्टरों और न्यायविदों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, छात्र के दाखिले के समय जमा कराए गए दस्तावेजों की भी जांच हो रही है। बाल आयोग ने सवाल उठाया है कि क्या दाखिले के समय बच्चे का व्यावहारिक मूल्यांकन किया गया था और क्या पहले भी उसके व्यवहार को लेकर शिकायतें मिली थीं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने कहा कि छात्र की आगे की पढ़ाई पर जांच रिपोर्ट और संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। नाबालिग होने के कारण जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों का पालन होगा। उसकी शिक्षा बाधित न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे स्कूल में भेजने या विशेष काउंसलिंग के बाद कक्षा में बैठाने पर विचार हो सकता है।