फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corvin won the Chinook-4 cricket tournament title

Panchkula News: चिनूक-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कोरविन ने जीता

Sun, 15 Mar 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Corvin won the Chinook-4 cricket tournament title
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित चिनूक-4 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कोरविन टीम ने डॉर्माउंट वॉरियर्स को 26 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक साबित हुआ और दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फाइनल की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें क़ोरविन टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने डॉर्माउंट वॉरियर्स के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कोरविन के अनूराग उत्तम ने 69 रन की शानदार पारी खेली, जबकि परवेश कुंडू ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। डॉर्माउंट वॉरियर्स की ओर से विनोद और गौरव ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉर्माउंट वॉरियर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन क़ोरविन के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। डॉर्माउंट वॉरियर्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सौरभ मौदगिल ने 59 और गौरव ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। कोरविन की तरफ से कप्तान पुनीत शर्मा ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच
मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए अनूराग उत्तम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करने के लिए पुनीत शर्मा को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके अलावा उनके शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टूर्नामेंट का एमवीपी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed