फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation office in community center, people forced towander for other work

Panchkula News: सामुदायिक केंद्र में निगम कार्यालय, लोग अन्य कामों के लिए भटकने को मजबूर

Wed, 27 Nov 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation office in community center, people forced towander for other work
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम के पास अपना भवन नहीं होने की वजह से लोगों की परेशानी अभी तक खत्म नहीं हुई है। लोग सामुदायिक केंद्रों में बनाए कार्यालयों के चक्कर काट-काटकर परेशान हैं, इसके बाद भी कई दिनों तक लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। सेक्टर-12ए के सामुदायिक केंद्र को नगर निगम ने अपना कार्यालय बना रखा है, इस कारण भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इसकी बुकिंग पूरी तरह बंद है। लोगों को वहां काम करवाने के लिए आने पर सही जानकारी नहीं मिलती है। इस कारण काम में देरी हो रही है। सबसे ज्यादा लोगों को सेक्टर-4, 14 और 12ए में बने दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस कारण अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

सही जानकारी नहीं मिलती
लोन पास करवाने के लिए पूरे कागज जमा करवाने हैं। अभी तक काम करने वाला स्टाफ ऑफिस में नहीं है। स्टाफ मीटिंग में गया है। इस कारण आज लोन पास होने के लिए फाइल नहीं जमा हो पाई है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -सुरेश कुमार, सेक्टर -20
विज्ञापन


काम होने में समय लगा
तीसरी बार चक्कर काटने के बाद काम नहीं हो पाया है। कई बार सर्विस सेंटर पर परिवार पहचान पत्र को ठीक कराने के लिए दौड़ लगाना पड़ा है। इसमें कमी होने पर सेक्टर-4 भेजा गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह काम सेक्टर-12ए में होगा। दो बार चक्कर काटने के बाद काम नहीं हुआ है। इस कारण परेशानी हुई है। -सतबीर सिंह निवासी सेक्टर -12 ए
विज्ञापन
विज्ञापन



आधार कार्ड का नहीं हुआ काम
बेटी का आधार कार्ड अभी तक नहीं बनाया जा सका है। आधार कार्ड बनवाने दो बार सेक्टर-4 गया। इसके बाद सेक्टर-12ए भेजा गया। एक भवन के नीचे सारे कार्यालय नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक इस तरह की समस्या से सेक्टर के लोग परेशान हैं। हमारी मांग है कि जल्द ही दफ्तर एक जगह बनाया जाए। -बेअंत सिंह निवासी सेक्टर-12ए

मुद्दा उठाया, काम नहीं हुआ
आधार कार्ड बनवाने में हो रही है दिक्क्त
आधार कार्ड का पता बदलवाना है, कई बार चक्कर लगा चुका हूं, समाधान नहीं हुआ है। नगर निगम को अपना भवन बनाना चाहिए। लोगों को परेशानी हो रही है। - पुष्पेंद्र निवासी सेक्टर -20



नगर निगम की बिल्डिंग का टेंडर जल्द कराने के लिए लोकल अर्बन बॉडी विभाग के मंत्री से मुलाकात करेंगे। फाइल जैसे ही अप्रूव होती है बिल्डिंग की फिनिशिंग का काम जल्द पूरा करेंगे। - कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed